सरकारी नौकरी: GAIL ने निकाली 261 पदों पर भर्ती, 1.8 लाख रुपये वेतन, 11 दिसंबर तक करें आवेदन, जानें डिटेल 

गेल इंडिया लिमिटेड ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
GAIL Recruitment 2024

GAIL Recruitment 2024: गेल इंडिया लिमिटेड ने सीनियर इंजीनियर, सीनियर ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट gailonline.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। रिक्त पदों की संख्या कुल रिक्त पदों की संख्या कुल 261 है।

सीनियर ऑफिसर (F&S) और ऑफिसर (सिक्योरिटी) पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन शारीरिक सहनशक्ति परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। ऑफिशल (लैंग्वेज) पद के लिए चयन प्रक्रिया में स्किल टेस्ट और इंटरव्यू दोनों शामिल है।

 कौन कर सकता है आवेदन? (GAIL Vacancy)

सीनियर इंजीनियर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/केमिकल ब्रांच में BE या बीटेक की डिग्री नहीं होनी चाहिए। सीनियर ऑफिसर पद पर फायर इंजीनियरिंग में BE/बीटेक डिग्री होल्डर आवेदन कर सकते हैं।  ऑफिसर (लैंग्वेज)  के लिए  संबंधित क्षेत्र में अनुभव के साथ-साथ इंग्लिश या हिंदी में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी की उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी

इतनी होगी सैलेरी (Salary)

नियुक्ति के बाद हर महीने 60,000 से लेकर 1,80, 000 रुपए तक वेतन प्राप्त होगा। भर्ती से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

आवेदन करने के लिए जरनल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी एनसीएल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रुपये शुक्ल का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान करने से छूट दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews