GAIL Recruitment :- GAIL दे रहा engineers को नौकरी का मौका , जाने किन पदों पर होगी नियुक्ति

GAIL Recruitment :- GAIL दे  रहा engineers को नौकरी का मौका , जाने किन पदों पर होगी नियुक्ति

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट । जीएआईएल ( GAIL) भारत लिमिटेड महारत्न पीएसयू और भारतीय नेचुरल गैस कंपनी ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है । बता दें कि रिक्त पदों पर नियुक्ति GATE- 2022 के  अंको पर  आधारित होगी। उम्मीदवार 15 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे और 16 मार्च 2022 तक आवेदन करने की अवधि समाप्त हो जाएगी। बता दें कि वैकेंसी इंस्ट्रूमेंटेशन ( instrumentation ), इलेक्ट्रिकल (electrical ) और मैकेनिकल (mechanical ) इंजीनियर के लिए है। इसी  के  साथ  GATE -2021 के  मार्क्स और या फिर उससे पहले के परिणामों का आकलन नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े … Cryptocurrency price today :- आज के crypto बाजार में गिरावट दर्ज की गयी , bitcoin का कारोबार रहा बुरा

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी ( executive trainee ) के पद पर इंस्ट्रूमेंटेशन , मैकेनिकल,  इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है तथा अपने क्षेत्र में 65% अंक भी आवश्यक होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 26 वर्ष होनी चाहिए । बता दें कि 2022 के GATE परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा , और उसके बाद ही उन्हें एक ग्रुप डिस्कशन या व्यक्तिगत इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा,  इसे पार करने वाले उम्मीदवार को ही एग्जीक्यूटिव ट्रेनिंग के पद पर नियुक्त किया जाएगा। आवेदन करने के लिए किसी भी शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। उम्मीदवार GAIL के ऑफिशियल वेबसाइट gailonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews