जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में नौकरी का मौका, निकली कई पदों पर भर्ती, 12 जनवरी तक करें अप्लाई

UPSC Recruitment

GIC Recruitment: सरकारी कंपनी जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यदि आप भी जीआईसी में नौकरी की इच्छा रखते हैं तो 12 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में फरवरी 2024 में होगा। कॉल लेटर परीक्षा के 10 दिन पहले जारी होंगे।

वैकेंसी की संख्या

कंपनी ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। कुल 85 पद रिक्त हैं। जिसमें से जनरल के लिए 35, एससी के लिए 12, ओबीसी के लिए 26, एसटी के लिए 6, ईडब्ल्यूएस के लिए 6 और पीडब्ल्यूडी के लिए 3 पद रिक्त हैं।

योग्यता और आयु सीमा

इंश्योरेंस स्ट्रीम के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 60% अंक के साथ ग्रेजुएट होना अनिवार्य होगा। साथ ही पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा जनरल इंश्योरेंस में/रिस्क मैनेजमेंट/FIII/लाइफ इंश्योरेंस/FCII की योग्यता होना भी जरूरी है। जनरल स्ट्रीम के लिए किसी भी क्षेत्र से ग्रेजुएट पास कैंडीडेट्स आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट प्रदान की जाएगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। (Online Notification Link )

चयन प्रक्रिया

कैंडीडेट्स का सिलेक्शन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कॉर्पोरेशन जीडी के द्वारा आयोजित इंटरव्यू में बुलाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए 1000 रुपये+18% जीएसटी का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी, पीएच, और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान की जरूरत नहीं पड़ेगी। एप्लिकेशन लिंक “http://www.gicre.in” है। वेबसाइट पर जाकर “Apply Online” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews