10वीं पास के लिए आखरी मौका, भारतीय डाक विभाग में निकली है 30,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें Apply

Indian Postal Department

Indian Postal Department Recruitment 2023 : भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। विभाग ने ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट पोस्ट मास्टर, डाक सेवक और ग्रामीण डाक सेवक के 30 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली  है।खास बात ये है कि इस भर्ती के लिए दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया जारी है और आखिरी तारीख 23 अगस्त 2023 है, इसके बाद 26 अगस्त तक आवेदन में करेक्शन किया जा सकेगा। जीडीएस एप्लीकेशन पोर्टल indiapostgdsonline.cept.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

कुल पद- 30041

आयु सीमा- आवेदन करने वाली उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। कैटेगरी के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता- मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं की परीक्षा पास होना चाहिए। स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी है।राज्य की भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए। उम्मीदवारों को कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज होना जरूरी है।
दसवीं में मैथ्स और इंग्लिश विषय शामिल होना चाहिए।उम्मीदवारों को साइकिल चलाना आना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया – अभ्यर्थियों का चयन 10वीं में प्राप्त मेरिट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

वेतनमान- चयनित अभ्यर्थियों को पोस्ट के हिसाब से अलग अलग सैलरी मिलेगी। ब्रांच पोस्ट मास्ट कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को 12000 से 29,380 तक वेतन मिलेगा, जबकि असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर/ GDS कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को 10 हजार से 24,470 तक सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023 के नोटिफिकेशन देखें।

ऐसे करें इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन

  • इंडियन पोस्ट जीडीएस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल indiapostgdsonline.cept.gov.in पर जाना है।
  • पोर्टल के होम पेज पर आपको सबसे पहले Stage 1.Registration लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।
  • इसके बाद आपको Stage 2.Apply Online लिंक पर क्लिक करना है और सभी जानकारी सही-सही भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करना है।
  • अब आपको Fee Payment लिंक पर क्लिक करना है और निर्धारित किया गया शुल्क जमा करना है।अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र के एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

LINK

https://indiapostgdsonline.gov.in/

https://indiapostgdsonline.cept.gov.in/Notifications/Model_Notification.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews