MP Recruitment: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 770 पदों पर निकली है भर्ती, आयु सीमा 40 वर्ष, 3 अप्रैल लास्ट डेट, जानें अन्य डिटेल्स

MP Data Entry Operator Job: मध्य प्रदेश भूमि अभिलेख प्रबंधन सोसायटी ने 770 डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) पदों पर भर्ती के लिए 3 अप्रैल 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है।
IIM Indore Recruitment 2026

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट सोसाइटी (MPLRS) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 770 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू हो चुकी है।

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 3 अप्रैल 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह नियुक्तियां संविदा (Contractual) आधार पर की जा रही हैं। संविदा समाप्त करने से पहले एक महीने का वेतन या एक महीने पहले नोटिस दी जाएगी।

MPLRS DEO Recruitment 2026

कुल पद: 770

पदों का विवरण

  • ​अनारक्षित (UR): 209 पद
  • ​ओबीसी (OBC): 208 पद
  • ​अनुसूचित जनजाति (ST): 154 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 123 पद
  • ​ईडब्ल्यूएस (EWS): 76 पद

​शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उच्चतर माध्यमिक (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास एक वैध CPCT स्कोरकार्ड होना चाहिए। ध्यान दें कि CPCT सर्टिफिकेट जारी होने की तिथि से 7 वर्ष के लिए वैध माना जाएगा।

​आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC), महिलाओं और दिव्यांगजनों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

वेतन: चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 5200 रुपये से 20,200 रुपये तक वेतन मिलेगा। सरकारी नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं भी दी जा सकती हैं।

चयन प्रक्रिया: सीपीसीटी स्कोर के आधार पर किया जाएगा। सीपीसीटी के स्कोर कार्ड में दो सेक्शन होते है- कम्प्यूटर प्रोफिशिएंसी और दूसरा टाइपिंग। नेट टाईपिंग स्पीड के लिए हिन्दी टाईपिंग में डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए क्वालिफाईड होना आवश्यक होगा। हिन्दी टाईपिंग स्पीड में क्वालिफाईड होने की स्थिति में मेरिट का निर्धारण कम्प्यूटर प्रोफिशिएंसी में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

​महत्वपूर्ण तिथियां

  • ​ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 5 मार्च 2026
  • ​आवेदन करने की अंतिम तिथि: 3 अप्रैल 2026
  • ​आवेदन में सुधार करने की तिथि: 14 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक (केवल एक बार सुधार संभव)

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • 12वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र
  • सीपीसीटी प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट आकार का फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण

MPLSR: आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले www.mponline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद ‘MPLRS Data Entry Operator Recruitment 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, जिसमें उम्मीदवारों को अपनी जरूरी जानकारी भरनी होगी।
  • जानकारी भरने के बाद उम्मीदवार फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
  • मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें और सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट जरूर लें।

mplsr Bharti Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews