Government Job 2022: 10वीं पास के लिए 2399 पदों पर भर्ती, 14 मार्च से आवेदन, जानें आयु-पात्रता

government job recruitment government job 2022

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान में सरकारी नौकरी (Rajasthan Government Jobs 2022) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। राजस्थान मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (Rajasthan Ministerial Services Selection Board RSMSSB) में फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड (Forest Guard Recruitment 2022) के 2399 पदों पर भर्ती निकली है।आवेदन की प्रक्रिया सोमवार 14 मार्च से शुरू होगी और 29 मार्च को खत्म होगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Forester/Forest Guard Recruitment 2022

कुल पद-2399

पदों का विवरण

  • फॉरेस्ट गार्ड- 2300
  • फॉरेस्टर-99

आयु सीमा- फॉरेस्ट गार्ड के उम्मीदवारों के लिए 18 से 24 वर्ष के बीच आयु निर्धारित की गई है और फॉरेस्टर के लिए 18 से 40 वर्ष के बीच रहेगी।

योग्यता-

फॉरेस्ट गार्ड- उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। देवनागरी लिपि हिंदी में लिखने का नॉलेज और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान जरूरी है।
फॉरेस्टर- उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। देवनागरी लिपि हिंदी में लिखने का नॉलेज और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान भी जरूरी है।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य श्रेणी, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी / क्रीमी लेयर की अत्यंत पिछड़ी श्रेणी – रु. 400/
  • ओबीसी श्रेणी / राजस्थान की गैर-मलाईदार परत की पिछड़ी श्रेणी – रु. 350/-
  • राजस्थान के सभी विशेष योग्यता और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार – रु. 250/
  • वे उम्मीदवार जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है – रु. 250/-

वेतनमान

  • फॉरेस्ट गार्ड – 7 वां सीपीसी पे-स्केल पे-मैट्रिक्स लेवल- 08
  • फॉरेस्टर – 7 वां सीपीसी पे-स्केल पे-मैट्रिक्स लेवल- 04

चयन प्रक्रिया-उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम, PET/PST, इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की शुरुआती तारीख : 14 मार्च 2022
  • आवेदन की आखिरी तारीख : 29 मार्च 2022
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews