MP Job Alert: युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, रोजगार मेले का आयोजन, ये कंपनियां होंगी शामिल, जानें डिटेल्स

job alert

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं (Madhya Pradesh unemployed youth ) के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। गुरूवार 28 जुलाई को मॉडल आईटीआई गोविन्दपुरा भोपाल में रोजगार मेले (Employment/job Fair) का आयोजन होने जा रहा है। इस रोजगार मेले में महिला एवं पुरूष आवेदक सम्मिलित हो सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MP: लापरवाही पर एक्शन, शिक्षक समेत 9 कर्मचारी निलंबित, 2 बर्खास्त, 4 को नोटिस

यह मेला प्रात: साढ़े 10 बजे से शुरू होकर शाम 5-6 बजे तक चलेगा।इसमें 11 कंपनियां आएंगी। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होगी । चयनित युवाओं (MP Job Alert) को वेतनमान 8000 से 20000 तक हो सकता है । इच्छुक उम्मीदवार समस्त मूलप्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं ।

कंपनियों द्वारा निर्धारित शर्तों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए योग्यता में हैवी वाहन लाइसेंस 2 वर्ष का अनुभव, मेडिकल टेक्नीशियन नर्सिग में 2 वर्ष अनुभव कक्षा 10वी से बारहवी स्नातक, आईटीआई डिप्लोमा एमबीए, फ्रेशर, टेक्निकल / नानॅ टैक्निकल अनुभव होना जरूरी है।

ये कंपनियां होंगी शामिल
108 और 100 डायल इमरजेंसी मैनेजमेंट ट्रेनिंग इन्स्टीटयूट प्राइवेट लिमिटेड, फयूजन माइक्रो फाइनेंस भोपाल, PEYTM, श्री शिवम ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड, मेग्नम BPO, IMPS, अटेम्पस प्राइवेट लिमिटेड, फाइव एस डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड, टेक्नोटास्क प्राइवेट लिमिटेड, एल.आई.सी आफ इंडिया, एच.डी.बी. फाइनेंस इत्यादि कंपनियां सम्मलित होंगी।

इन पदों पर होगी भर्तियां

इन कंपनियों में जेएईएस प्रोजेक्टस, प्राइवेट लिमिटेड के लिए 108 और 100 डायल में हैवी वाहन चालक, इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन दो वर्ष का अनुभव, नर्सिग दो वर्ष का अनुभव, मेग्नम बीपीओ हेतु टेली कार्लोर, एचआर रिक्रूटर, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, मशीन आपरेटर, हैल्पर, मार्केटिंग एक्जीक्यूटीव, सेल्स आफिसर एक्जीक्यूटीव, कॉल सेंटर एक्जीक्यूटीव, बीमा अभिकर्ता / फ्लिपकार्ट डिलीवरी एक्जीक्यूटीव, मल्टिपल प्रोफाइल इत्यादि के पदों पर भर्ती की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews