MP में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली भर्ती, 35000 सैलरी, जानें आयु-पात्रता और नियम

job alert

NHM MP Recruitment 2022-23: मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश (NHM MP) ने डिविजनल बायोमेडिकल इंजीनियर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन की लिंक दिनांक 23 दिसंबर 2022 को SAMS पोर्टल पर ओपन की जाएगी। रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2023 है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NATIONAL HEALTH MISSION RECRUITMENT 2022-23) मध्य प्रदेश में सरकार नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन (Department of Public Health & Family Welfare) के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश संविदा के आधार पर  डिविजनल बायोमेडिकल इंजीनियर के 10 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

योग्यता- योग्यता की बात करें तो आवेदक के पास बीई अथवा बीटेक ग्रेजुएट डिग्री और 2 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अलाव एमएस ऑफिस, एक्सल, पावरप्वाइंट और इंटरनेट पर वेब सर्फिंग करना आता हो। ऑनलाइन आवेदन की लिंक दिनांक 23 दिसंबर 2022 को SAMS पोर्टल पर ओपन की जाएगी।

वेतनमान- ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट दिनांक 20 जनवरी 2023 घोषित की गई है।इसका अनुबंध 31 मार्च 2023 तक होगा, इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जाएंगे, ऑफलाइन नहीं। चयनित उम्मीदवारों को 35 हजार तक मानदेय दिया जाएगा।इसमें आयु सीमा में छूट दी गई है, अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार NHM MP की साइट पर विजिट करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews