सरकारी नौकरी 2022: यहां प्रोजेक्ट मैनेजर समेत 54 पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें Apply

vyapam Recruitment 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।C-DAC Recruitment 2022: युवाओं के लिए भारत सरकार में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology) के सीडैक, हैदराबाद स्थित ऑफिस में 54 पदों पर भर्ती निकाली है।इसके आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो गई है और लास्ट डेट 30 मार्च है।

C-DAC Recruitment 2022

कुल पद-54

पदों का विवरण-

  • प्रोजेक्ट मैनेजर (आईओटी सेक) – 1 पद
  • प्रोजेक्ट मैनेजर (एफएसपी) – 1 पद
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर (डीडीयूबी) – 6 पद
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर (एसडी) – 3 पद
  • प्रोजेक्ट एसोसिएट (एसडी) – 2 पद
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर (टेक) – 1 पद
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर (कंटेंट बीएल) – 1 पद
  • प्रोजेक्ट लीडर (कंटेंट बीएल) – 1 पद
  • सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (एचएसएन) – 3 पद
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर (सीएस) – 7 पद
  • मॉड्यूल लीडर (सीएस) – 2 पद
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर (एमडीपी) – 2 पद
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर (डीडीक्यूसी) – 3 पद
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर (आईओटी सेक) – 1 पद
  • प्रोजेक्ट एसोसिएट (आईओटी सेक) – 1 पद
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर (वीएलएसआई) – 2 पद
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर (आईएसएस) – 15 पद
  • सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (आईएसएस) – 3 पद

योग्यता- पदों के लिए प्रासंगिक विषयों में बीई/ बी टेक/ एमसीए /एमएससी डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.cdac.in पर विजिट कर डिटेल चेक कर सकते हैं एवं पदों के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार सीडैक की ऑफिशियल वेबसाइट, cdac.in पर क्लिक करें।
  • करिअर सेक्शन पर क्लिक करें। उसके बाद करंट जॉब ओपनिंग्स में दिए गए सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें।
  • सम्बन्धित भर्ती विज्ञापन के साथ ऑनलाइन आवेदन लिंक देखें।
  • आवेदन किए जाने वाले पद के लिए ‘डिटेल्स’ लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पेज पर जाएं। यहां मांगे गए डिटेल्स भरकर अपनी अप्लीकेशन सबमिट करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews