Bank Job करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, ट्रेनी क्लर्क सहित कई पदों पर निकली भर्ती, आज ही करें अप्लाई

Bank Job

Bank Job: बहुत से उम्मीदवार ऐसे होते हैं जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखते हैं। ऐसे युवा जो बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनकी स्टडी भी उसी अनुसार होती है। अगर आप भी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं और अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और किसी जॉब की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड ने भर्ती का एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना आवेदन जमा करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर रखी गई है।

कितने पदों पर भर्ती

जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस अभियान के तहत कल 153 पद भरे जाने वाले हैं। इनमें से 107 पद ट्रेनी क्लर्क और 45 पद ट्रेनी जूनियर के हैं। स्टेनो टाइपिस्ट और ऑफिसर के पद पर भी एक-एक भर्ती निकाली गई है।

उम्र सीमा

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए उम्र सीमा भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। ऑफिसर के पद के लिए आवेदक का 23 से 32 वर्ष का होना जरूरी है। टाइपिस्ट के पद के लिए 23 से 32 साल का व्यक्ति आवेदन कर सकता है। वहीं जो लोग ट्रेनी क्लर्क के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनकी आयु 21 से 28 वर्ष रखी गई है।

योग्यता

इस भर्ती के लिए ऑफिसर पद के उम्मीदवार का 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन और मराठी के साथ मैट्रिक पास होना जरूरी है। इस भर्ती में CAIIB और JAIIB पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी। सभी पदों के लिए योग्यता की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट mscbank.com पर पता की जा सकती है।

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखों को याद में रखते हुए अपना आवेदन जमा करना चाहिए। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है, वहीं सुधार भी इस दिन तक किया जा सकता है। इस आवेदन का प्रिंट उम्मीदवार 14 नवंबर तक निकाल सकते हैं।

आवेदन शुल्क

पद के हिसाब से शुल्क भी अलग अलग रखा गया है। स्टेनो टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क के लिए 1770 रुपए शुल्क लगेगा। वहीं जिन्हें ट्रेनी क्लर्क के लिए आवेदन करना है उन्हें 1180 रुपए शुल्क चुकाना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान किसी भी ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews