लॉ ग्रेजुएट्स के लिए अच्छी खबर, Civil Judge के पद पर निकली वैकेंसी

jobs

Civil Judge Recruitment: लॉ की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अगर वह इस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं और अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो हाल ही में निकाली गई सिविल जज की भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आज से इस पद के लिए आवेदन किया जा सकते हैं क्योंकि भर्ती के लिंक खोल दी गई है।

ये पद झारखंड में निकाले गए हैं। जो कैंडिडेट आवेदन की योग्यता रखते हैं, वह ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में सारी जानकारी दी गई है।

आवेदन की तिथि

इस वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है, जो ऑनलाइन किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2023 रखी गई है और इसकी फीस का भुगतान 27 सितंबर तक किया जा सकता है। अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

योग्यता

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्रीधारी होना अनिवार्य है। वही उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं, जिन्होंने एडवोकेट एक्ट 1961 के तहत वकील के तौर पर रजिस्टर कराया है।

आयु सीमा

भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 22 से 35 साल तक होना चाहिए। आयु के गणना 31 जनवरी 2023 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 600 रुपए का शुल्क चुकाना होगा जो कि ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और ईबीसी कैटेगरी के लिए रखा गया है। वहीं एससी, एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट को मात्र 150 रुपए का शुल्क चुकाना होगा।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां दी गई भर्ती की लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी अच्छी तरह भर दें और मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट कर इसकी एक प्रिंट निकाल कर अपने पास रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews