Government Job 2022 : सीडेक में 530 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 20 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

NABARD Recruitment 2023

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। सरकारी नौकरी (Government Job 2022) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, प्रगत संगणन विकास केन्द्र (Center for Development of Advanced Computing) ने Project Associate, Project Engineer & Other पदों के लिए भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार प्रगत संगणन विकास केन्द्र (CDAC Vacancy 2022) की आधिकारिक वेबसाइट www.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन देख सकते हैं, इन पदों पर भर्ती के आवेदन की तारीख 06 अक्टूबर से शुरू होकर अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2022 तक है।

प्रगत संगणन विकास केन्द्र की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से 530 पदों पर रिक्तियां जारी की गई है। भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को Project Associate, Project Engineer & Other पदों के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

पदों का नाम –
प्रोजेक्ट सहयोगी
प्रोजेक्ट इंजीनियर
प्रोजेक्ट मैनेजर / प्रोग्राम मैनेजर / प्रोग्राम डिलीवरी मैनेजर / नॉलेज पार्टनर
सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर/मॉड्यूल लीड/प्रोजेक्ट लीड

यह भी पढ़े…Indian Railways Update : यात्रियों के लिए जरूरी खबर, IRCTC ने रद्द की 121 ट्रेन

योग्यता – इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास Diploma/ B.E/ B.Tech/ ME/ M.Tech/ PhD/ या इसके सामान उपाधि होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार प्रगत संगणन विकास केन्द्र पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

आयु सीमा – उम्मीदवार की आयु 30 – 56 वर्ष तक होनी चाहिए।

यह भी पढ़े…मंदिर पहुंचे चोर ने भगवान से मांगी माफी, फिर दानपेटी से 3 लाख चुराकर हुआ रफूचक्कर

चयन प्रक्रिया – इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा।

आवेदन प्रक्रिया – इस रोजगार के लिए आपको आवेदन Online करना होगा आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

आवेदन शुल्क (Application Fees) –
कोई आवेदन शुल्क नहीं है

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews