Government Job 2022: यहां 1000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 80000 पार, 12 सितंबर लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता

ICMR Recruitment 2024

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 1033 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 अगस्त 2022 से शुरू हो गई और आवेदन करने की आखिरी तिथि 12 सितंबर 2022 है।  इच्छुक उम्मीदवार UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्‍मीदवार upenergy.in पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

UPPCL Recruitment 2022

कुल पद-1033

पदों का विवरण

  • अनारक्षित – 416 पद
  • ईडब्ल्यूएस – 103 पद
  • ओबीसी – 278
  • एससी – 216
  • एसटी – 20

आयु सीमा- इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 40 साल तय की गई है।

योग्यता- उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन में डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही हिंदी में न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट की कम्‍प्‍यूटर टाइपिंग स्‍पीड भी होनी चाहिए।

वेतनमान– उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-04 के अनुसार 27,200-86,100 रुपये और अन्य भत्तों का लाभ मिलेगा।

चयन प्रक्रिया- कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जिसमें 180 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ Questions) होंगे। इसके लिए कुल अंक 180 होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

ऐसे करें आवेदन

स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org.in पर जाएं।
स्‍टेप 2: अब कार्यकारी सहायक लिंक पर क्लिक करें।
स्‍टेप 3: अब रजिस्‍ट्रेशन/लॉगिन पर जाएं और अपना फॉर्म भरें।
स्‍टेप 4: आवेदन शुल्‍क जमा कर फाइनल सब्मिट कर दें।
स्‍टेप 5: भरे हुए आवेदन फॉर्म की एक कॉपी भविष्य के लिए सेव कर लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews