Government Job : आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए निकली बंपर भर्तियां, जानिए इसके लिए कैसे करें आवेदन, पढ़ें यह खबर

Government Job : क्या आप भी लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं यदि ऐसा है तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। हरियाणा में आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्तियों के चलते युवाओं के पास एक सुनहरा मौका आया है।
Government Job : आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए निकली बंपर भर्तियां, जानिए इसके लिए कैसे करें आवेदन, पढ़ें यह खबर

Government Job : हरियाणा में आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्तियों के चलते युवाओं के पास एक सुनहरा मौका आया है। दरअसल हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने हेल्थ एंड आयुष डिपार्टमेंट में 805 आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर (AMO) के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 जून तक चलेगी।

आवश्यक पदों की संख्या: HPSC द्वारा घोषित की गई भर्ती में कुल 805 आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर (AMO) पदों की भर्ती की जा रही है। ये पद हरियाणा के हेल्थ एंड आयुष डिपार्टमेंट में हैं।

आयु सीमा: दरअसल आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदक की आयु 1 जून 2024 को 23 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं सरकारी नियमों के अनुसारआरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी, ।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आयुर्वेदिक सिस्टम ऑफ मेडिसिन की बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को हिंदी में दसवीं कक्षा तक की शिक्षा प्राप्त होनी चाहिए।

जानें इसके लिए क्या है आवेदन प्रक्रिया:

कैसे करें आवेदन: सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रमुख तारीख: सभी आवेदकों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन की प्रक्रिया का अंतिम तारीख 12 जून 2024 है।

आवश्यक दस्तावेज: आवेदन पूरा करने के बाद, उम्मीदवारों को सभी आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज, फोटो और साइन अपलोड करने की आवश्यकता होगी।

अधिक जानकारी: इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को HPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ना चाहिए।

यह अवसर हरियाणा में आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पद पर नौकरी प्राप्त करने के लिए एक बड़ा मौका प्रस्तुत करता है। आवेदन करने से पहले, सभी योग्यताओं और आवश्यकताओं को ध्यान से पढ़ना और समझना बेहद आवश्यक है। इस समयबद्ध आवसर का लाभ उठाकर अपना करियर प्रगति करने के लिए आवेदन करें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews