Government Job: ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स में निकली बंपर भर्ती, कुल 337 वैकेंसी, जाने डीटेल

epfo recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। BIS Recruitment 2022:- हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (Bureau of Indian Standards) ने स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, सीनियर टेक्नीशियन, पर्सनल असिस्टेंट, असिस्टेंट डायरेक्टर और डायरेक्टर  समेत अन्य कई पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। उम्मीदवार 19 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं, आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 मई 2022 रखी गई है। कुल वैकेंसी की संख्या 337 है, जो ग्रुप ए और ग्रुप बी में बँटे हुए हैं।

यह भी पढ़े… गूगल पे और फोन पे से लोन भी ले सकते हैं, जानिए क्या है आसान तरीका

अधिकतम आयुसीमा (Maximum age limit)

डायरेक्टर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 56 साल है, असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए 35 साल, पर्सनल असिस्टेंट के लिए 30 साल, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए 30 साल, असिस्टेंट कंप्यूटर डिजाइन के लिए 30 साल, टेक्निकल असिस्टेंट के लिए 30 साल, स्टेनोग्राफर के लिए 27 साल, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के लिए 27 साल, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के लिए 27 साल, हॉर्टिकल्चर सुपरवाइजर के लिए 27 साल और टेक्नीशियन के लिए 27 साल की तय की गई है।

आवेदन

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bis.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews