Government Job: मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का सुनहरा मौका, 8 पदों पर भर्ती, जाने पात्रता और वेतन

Government Job: मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का सुनहरा मौका, 8 पदों पर भर्ती, जाने पात्रता और वेतन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Government Job 2022:- हाल ही में आईसीएमआर-नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ पैथोलॉजी (ICMR NIP Recruitment 2022) भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिसके मुताबिक साइंटिस्ट, असिस्टेंट, टेक्नीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर और स्किल्ड वर्कर के पद पर वैकेंसी है। 30 अप्रैल 2022 तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम (maximum age limit) 40 वर्ष है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़े … यदि आप भी समझते हैं नींबू के बीज को बेकार, तो जान ले इसके हैरान करने वाले फायदे

कुल 8 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन 30 मार्च से ही शुरू हो चुके हैं और 30 अप्रैल 2022 के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएट, एमडी/एमपीएच/डीएनबी/एमबीबीएस, पीएचडी, डिप्लोमा की डिग्री की जरूरत किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी या इंस्टिट्यूशन से होगी। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिस्ट, लैब टेक्नीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति के बाद ₹18000 से लेकर ₹67000 तक की सैलरी प्रतिमाह दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन यहां देख सकते हैं: official notification

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews