Government Job: शिक्षा मंत्रालय में निकली भर्ती, अच्छी सैलरी, जाने पात्रता और अन्य डीटेल

,Indian Oil Corporation Limited,

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) में भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिसके मुताबिक निर्देशक (Director) के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। बता दें कि आवेदन शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 21 अप्रैल, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। भारत के किसी भी राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम (Maximum) 65 वर्ष रखी गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री/इंजीनियरिंग ग्रेजुएशन/मास्टर/बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़े… Job: एयरपोर्ट ट्रांसपोर्ट सर्विस में नौकरी का मौका, कुल वैकेंसी 600, जाने अन्य डीटेल 

उम्मीदवारों की नियुक्ति के बाद उन्हें हर महीने 21,00,00 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nitcouncil.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन स्टेप्स को फॉलो कर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देख सकते हैं:Official notification

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nitcouncil.org.in पर जाएं।
  • भर्ती के नोटिफिकेशन को खोजे और उसे डाउनलोड करें।
  • सारी जानकारी लेने के बाद उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करने की जरूरत होगी।
  • लॉगइन करके अपने सारे डिटेल्स एप्लीकेशन फॉर्म में भरे और अपने सारे डाक्यूमेंट्स भी जमा करें।
  • जैसे ही आवेदन खत्म हो जाए तो एक प्रिंट आउट भविष्य के इस्तेमाल के लिए निकाल कर रख ले।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews