Government Job: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में निकली कई पदों पर भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन

APSC Recruitment:

Government Job: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry Of Information And Broadcasting Recruitment) ने पेशेवर युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट mib.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कुल 33 पद रिक्त हैं। उम्मीदवारों की भर्ती प्रेस इन्फॉर्मैशन ब्यूरो (PIB) के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में होगी।

पात्रता और सैलरी

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 32 वर्ष है। जिन भी उम्मीदवारों के पास जनसंचार/पत्रकारिता/विजुअल कम्यूनिकेशन/एनीमेशन व डिजाइनिंग/क्रिएटिव राइटिंग/इन्फॉर्मैशन आर्ट्स में मास्टर्स या डिप्लोमा की डिग्री होगी, वे आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कैंडीडेट्स को 2 साल भी निर्धारित क्षेत्र में होना जरूरी होगा। इंग्लिश और किसी भारतीय भाषा का उचित ज्ञान होना भी जरूरी होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें। नियुक्ति के बाद 50,000-60,000 रुपये का वेतन प्रतिमाह मिलेगा। ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले मंत्रालय के ऑफिशियल वेबसाइट mib.gov.in पर जाएं ।
  • होमपेज पर “Vacany” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अन प्रेस इन्फॉर्मैशन ब्यूरो (PIB) यंग प्रोफेशनल पद पर भर्ती के अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • सूचना में दिए गए लिंक “https://forms.gle/TVEp9SYLUnwkCaHp9” पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में सारी जानकारी सही-सही भरें, जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews