Government Job: रबर बोर्ड दे रहा है युवाओं को नौकरी का मौका, जाने पात्रता और वेतन यहाँ

epfo recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में रबड़ बोर्ड (Rubber board) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। जिसके मुताबिक फील्ड ऑफिसर के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। कुल वैकेंसी की संख्या 34 है। आवेदन शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 2 मई, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। 2 मई के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट http://rubberboard.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… MP News: अभिभावक नहीं होंगे किताबों की पूरी सेट लेने के लिए मजबूर, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

पात्रता और योग्यता

जिन भी उम्मीदवारों के पास एग्रीकल्चर/बॉटनी की बैचलर डिग्री किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से है, वह आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 साल है, हालांकि सरकारी नियमों के तहत एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी केटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को ₹9300 से लेकर ₹34800 तक की सैलरी प्रतिमाह दी जाएगी। भारत के सभी राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने या अधिक जानकारी के लिए यहाँ http://rubberboard.gov.in विज़िट कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews