UKSSSC Vacancy 2026: 90 पदों पर भर्ती, 1.42 लाख तक सैलरी, 21 जून तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

UKSSSC AAO Recruitment 2026: इस भर्ती में ​उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
jobs

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कृषि और पशुपालन विभागों के अंतर्गत सहायक कृषि अधिकारी (AAO) और अन्य पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना (विज्ञापन संख्या 77/2026) जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 90 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ​इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

UKSSSC AAO Recruitment 2026:

भर्ती संस्था: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)

पद का नाम: असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर (AAO) एवं अन्य पद

कुल पद: 90

पदों का विवरण

  • ​सहायक कृषि अधिकारी (AAO) वर्ग-3: 82 पद
  • ​सहायक कृषि अधिकारी (AAO) वर्ग-1 (विकास शाखा – राजपत्रित): 7 पद
  • ​चारा सहायक (ग्रुप-3): 1 पद

​शैक्षणिक योग्यता: सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 और चारा सहायक पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं वर्ग-1 (राजपत्रित) पद के लिए कृषि में परास्नातक  होना अनिवार्य है। उत्तराखंड के किसी रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना आवश्यक है या उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए।

आयु सीमा: आयु 01 जुलाई 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। उत्तराखंड के आरक्षित वर्गों, दिव्यांगों और पूर्व सैनिकों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

​चयन प्रक्रिया: एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। लिखित परीक्षा के बाद सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा।

​वेतनमान: सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के लिए वेतनमान ₹25,500 से ₹81,100 (पे लेवल-4) तक है। वहीं वर्ग-1 (राजपत्रित) पद के लिए वेतनमान ₹44,900 से ₹1,42,400 (पे लेवल-7) प्रति माह तक निर्धारित किया गया है।

​आवेदन शुल्क: ​सामान्य और उत्तराखंड के ओबीसी (OBC) के लिए आवेदन शुल्क ₹300 है। उत्तराखंड के एससी (SC), एसटी (ST), ईडब्ल्यूएस (EWS) और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹150 तय किया गया है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 01 जून 2026
  • ​आवेदन करने की अंतिम तिथि: 21 जून 2026
  • ​आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction Window): 24 जून से 26 जून 2026 तक
  • ​लिखित परीक्षा की संभावित तिथि: 26 जुलाई 2026

UKSSSC AAO RECRUITMENT NOTIFICATION

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews