मध्य प्रदेश में निकली है इन पदों पर भर्ती, 28 मई से पहले करें आवेदन, जानें आयु सीमा-पात्रता

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर की इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की आयु 18 से 35 साल के बीच तय की गई है, हालांकि रिजर्व कैटगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
High Court Recruitment

MPHC Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एमपी उच्च न्यायालय (जबलपुर)ने ग्रुप 4 के तहत लिफ्टमैन और ड्राइवर समेत तमाम पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 13 मई से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर 28 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 78 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (MP High Court Vacancy) की जाएगी। परीक्षा शुल्क का भुगतान भी 28 मई 2025 तक किया जा सकता है। यदि किसी उम्मीदवार को आवेदन में सुधार करना हो, तो वह 1 जून 2025 तक अपनी जानकारी में बदलाव कर सकता है। परीक्षा तिथि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।

MPHC Recruitment 2025

कुल पद : 78

पदों का विवरण

  • कॉन्टिजेंसी पेड 69
  • लिफ्टमैन 01
  • ड्राइवर 08

आयु सीमा: कैंडिडेट्स की आयु 18 से 35 साल के बीच तय की गई है, हालांकि, रिजर्व कैटगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

योग्यता : लिफ्टमैन के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास, लिफ्ट ऑपरेशन का अनुभव , 2 साल का हैंडलिंग वर्क और वायरमैन का लाइसेंस होना जरूरी है । ड्राइवर के लिए उम्मीदवार 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस भी जरूरी है।

आवेदन शुल्क: आवेदन शुल्क सामान्य यूआर / अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये और एससी/एसटी/ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये रखा गया है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि शुल्क सही तरीके से भुगतान किया जाए।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन की शुरुआत : 13 मई 2025
  • आवेदन की आखिरी तारीख : 28 मई 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख: 28 मई 2025
  • फॉर्म करेक्शन की डेट: 1 जून 2025
  • एग्जाम की डेट : तय नहीं

MP High Court JOB : कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले MPHC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MP High Court Class 4 Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

https://mphc.gov.in/PDF/web_pdf/RE/Advertisement%20Class-IV%20recruitment%20HC-2025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews