Government Jobs 2021: शिक्षकों के लिए 17000 पदों पर बम्पर भर्ती, सहायक शिक्षकों के लिए भी बड़ी खबर

Central Cooperative Banks Recruitment 2022

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश सरकार (UP Teachers Recruitment 2021) ने विधानसभा चुनावों से पहले नये साल में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा एलान किया है। सरकार ने 17,000 सहायक शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की है। इसके अलावा सरकार ने सहायक शिक्षक भर्ती में पिछली बार छूटे आरक्षित वर्ग के 6,000 शिक्षकों को भी नौकरी देने के फैसला किया है।

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ सतीश द्विवेदी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में आरक्षण की प्रक्रिया में विसंगति से प्रभावित आरक्षित वर्ग के लगभग 6000 अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी तथा इसके अतिरिक्त 17000 रिक्त पदों पर होगी नयी भर्ती की जाएगी।  जानकारी के अनुसार 17,000 पदों की भर्ती के लिए जल्दी ही विज्ञापन जारी किया जायेगा।

ये भी पढ़ें – MP News : छात्रों के लिए सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, ऐसे मिलेगा लाभ

दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने जुलाई 2017 में 1.37 लाख शिक्षा मित्रों का सहायक अध्यापक पद से समायोजन समाप्त किया गया था, सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में 1.37 लाख पदों पर नए सिरे से भर्ती का आदेश दिया था।

ये भी पढ़ें – MP में सुशासन : Good Governance Index 2021-22 ग्रुप B में हासिल किया शीर्ष स्थान

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा विभाग ने सन 2017-18 में 68,500 सहायक शिक्षकों की भर्ती निकाली थी जिसमें से 48,000 पदों पर शिक्षक चयनित हुए और 2019-20 में 69,000 सहायक शिक्षकों को भर्ती निकाली थी। इसमें लगभग सभी पदों पर शिक्षक चयनित हुए, इस तरह दोनों ही भर्तियों को मिलाकर सरकार ने 1.37 लाख पदों में से 1.20 लाख पदों पर भर्ती कर ली।  शेष बचे 17,000  पदों पर जल्दी ही भर्ती की जाएगी।

ये भी पढ़ें – महिला अपराधों की रोकथाम के लिए MP में बड़ी तैयारी, PHQ ने जारी किए निर्देश 

उधर सरकार ने 69,000 सहायक शिक्षकों की भर्ती में छूटे 6,000 अभ्यर्थियों की भी भर्ती करने का  फैसला किया है।  आरक्षण में विसंगति को लेकर भर्ती में छूट गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा के बाद 28 दिसंबर को सिलेक्टेड कैंडिडेट की लिस्ट जारी की जाएगी फिर 6 जनवरी से  इनको एपॉइंटमेंट लेटर भेजे जायेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews