JOB ALERT 2021: 12वीं पास के लिए इन पदों पर भर्ती, अच्छी सैलरी, 15 अगस्त है लास्ट डेट

AIIMS JOB VACANCY

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप सरकारी नौकरी (Government Job 2021) की तलाश में है तो यह खबर आपके काम की है।ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India Recruitment 2021) ने जूनियर असिस्टेंट के 120 विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और अंतिम तारीख 15 अगस्त 2021 है।इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 15 अगस्त तक ऑल इंडिया (Job Alert) की ऑफिशियल वेबसाइट oil-india.com के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

यह भी पढ़े.. बाबुल सुप्रियो ने किया राजनीति से संन्यास का ऐलान, हाल ही में मोदी कैबिनेट से हटाए गए थे

कुल पद-120

पदों का विवरण-

एससी- 08
एसटी- 14
ओबीसी- 32
इडब्लूएस- 12
अनारक्षित वर्ग- 54

योग्यता- सरकारी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में 40 प्रतिशत अंकों के साथ 10+2 पास होने चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट्स के पास कम से कम 06 महीने का कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए। MS वर्ड, MS एक्सेल, MS पावरपॉइंट आदि की नॉलेज होना भी जरूरी है।

आयु सीमा– उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, एससी-एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 35 साल और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए आयु सीमा 18 से 33 साल तय की गई है।

चयन प्रक्रिया- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी-इन पदों के लिए सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हर महीने ग्रेड 3 के तहत 26,600 रुपए से 90,000 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क–

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹200 का भुगतान करना होगा. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / ईडब्ल्यूएस / बेंचमार्क विकलांग / भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है.

ऐसे कर सकते है आवेदन

  •  इंडिया की वेबसाइट www.oil-india.com पर जाए।
  •  जूनियर असिस्टेंट की पोस्ट पर क्लिक करें।
  • नया पेज खोलने के बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी प्रविष्ट करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें।
  • जहां फोन और ईमेल पर OTP भेजा जाएगा।
  • इसके बाद खुद को वेरीफाई करें।
  • आवेदन फॉर्म भर कर सभी डॉक्यूमेंट अपलोड कर दे।
  • वहीं आवेदन फीस भरकर इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख ले।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews