Government Jobs 2021 : नीति आयोग में निकली वैकेंसी, वेतन 2.65 लाख रुपए तक

Government Jobs 2021 : नीति आयोग में निकली वैकेंसी, वेतन 2.65 लाख रुपए तक

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले आवेदकों के लिए एक सुनहरा मौका है।  केंद्र सरकार की सस्था नीति आयोग (NITI Aayog)  ने 24 विभिन्न पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं। वेतन 60,000 रुपए से 2.65 लाख रुपये तक है।  अधिक जानकारी के लिए निति आयोग की अधिकृत वेबसाइट niti.gov.in  पर विजिट किया जा सकता है।  आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर है।

नोटिफिकेशन के मुताबिक नीति आयोग ने सीनियर कंसल्टेंट(लॉ), पब्लिक पॉलिसी स्पेशलिस्ट (कंसल्टेंट ग्रेड -2), पब्लिक पॉलिसी एनालिस्ट ग्रेड 1(लॉ), पब्लिक पॉलिसी एनालिस्ट (कंसल्टेंट ग्रेड 1), कंसल्टेंट ग्रेड -1 (एग्रीकल्चर) कंसल्टेंट ग्रेड -1 (एनर्जी) और यंग प्रोफेशनल्स के पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित  किये हैं।

ये भी पढ़ें – तहसीलदारों को कलेक्टर की चेतावनी- अगली बैठक में खराब परफॉर्मेंस वाले होंगे निलंबित

नीतिआयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार यंग प्रोफेशनल्स पद की 17 वैकेंसी हैं, आवेदक का चयन होने पर 60,000 रुपये मासिक सैलरी मिलेगी। सीनियर कंसल्टेंट (लॉ) की एक वैकेंसी है इसका वेतन 2.30 लाख रुपये मासिक है। पब्लिक पॉलिसी स्पेशलिस्ट के लिए एक वैकेंसी है 1.45 लाख रुपये से 2.65 लाख रुपये है।  इसी तरह अन्य पदों की संख्या और वेतन की जानकारी नोटिफिकेशन  में दी गई है। आवेदकों का चयन कॉन्टेक्ट बेसिस पर होगा और कॉन्टेक्ट दो साल का होगा।

ये भी पढ़ें – शीतकालीन सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक, पीएम मोदी होंगे शामिल, इस मुद्दे पर विपक्ष से होगी बात

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews