Government Jobs 2022 : हाउस कीपिंग का कोर्स किया है तो जल्दी करें अप्लाई

Government Jobs 2022 :  हाउस कीपिंग का कोर्स किया है तो जल्दी करें अप्लाई

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान सरकार ने सरकारी नौकरी (Government Jobs 2022) करने के इच्छुक युवाओं को एक अच्छा अवसर दिया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने हाउस कीपर की 33 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर वो 12वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने मान्यता प्राप्त होटल मैनेजमेंट एन्ड कैटरिंग संस्थान से हाउस कीपिंग में डिप्लोमा किया है। अधिक जानकारी के लिए  rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें 

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत की तारीख – 5 अप्रैल 2022

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख – 4 मई 2022

आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख – 4 मई 2022

परीक्षा की तारीख – जुलाई 2022 (संभावित )

परीक्षा के विषय 

हाउस कीपर पद के लिए दो भागों में लिखित परीक्षा होगी। पहला  और दूसरा प्रश्नपत्र 100-100 अंकों का होगा।  लिखित परीक्षा 3 घंटे की होगी।  प्रश्न पत्रों में वस्तुनिष्ठ और बहु विकल्पीय प्रश्न होंगे। पहले पश्नपत्र में  सामान्य हिंदी,  सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान से सम्बंधित प्रश्न होंगे जबकि दूसरे प्रश्नपत्र में हाउस कीपिंग और फ्रंट ऑफिस से सम्बंधित प्रश्न होंगे।

ये होगी सैलरी 

चयनित उम्मीदवार को हर महीने पे मैट्रिक्स-8 के अनुसार 47 हजार 600 रुपए से लेकर 1 लाख 51 हजार रुपए पे स्केल के आधार पर मासिक सैलरी दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता 

किसी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय अथवा संस्थान से ग्रेजुएशन के साथ होटल प्रबंधन एवं कैटरिंग की मान्यता प्राप्त  संस्था से हाउस कीपिंग एवं  मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा अथवा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं परीक्षा के साथ मान्यता प्राप्त फ़ूड क्राफ्ट संस्थान के होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग के मान्यता प्राप्त संस्थान से  हाउस कीपिंग में डिप्लोमा किया हो।

आयुसीमा 

हाउस कीपर पदों पर आवेदन करने वाले उमीदवार की आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए।  आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को अधिकतम आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

परीक्षा शुल्क

सामान्य श्रेणी, ओबीसी और ईबीसी के लिए आवेदन के साथ परीक्षा शुल्क 450 रुपए है। जबकि एससी/एसटी श्रेणी के लिए उम्मीदवारों को सिर्फ 250 रुपए परीक्षा शुल्क देना होगा।

हमारी आपको सलाह है कि हाउस कीपिंग पद पर आवेदन करने से पहले  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट कर नियमों को ध्यान से पढ़ लें फिर ऑनलाइन आवेदन करें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews