Government Jobs 2022: यहां 700 पदों पर निकली है बंपर भर्ती, अच्छी सैलरी, 21 नवंबर से पहले करें Apply, जानें डिटेल्स

ICMR Recruitment 2024

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS SO Recruitment 2022) के द्वारा बैंक में भर्ती होकर करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। आईबीपीएस ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 710 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हो गई है और लास्ट डेट 21 नवंबर है।

यह भी पढ़े…Teacher Recruitment: 11700 पदों पर निकली है भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें Apply, ये है आयु-पात्रता

आवेदन करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर विजिट कर सकते है।जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इसके माध्यम से विभिन्न बैंकों में लॉ ऑफिसर, आईटी ऑफिसर, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफ़िसर, राजभाषा अधिकारी एवं मार्केटिंग ऑफ़िसर के पद भरे जाएंगे

IBPS Government Jobs 2022

कुल पद– 710

पदों का विवरण

  • आईटी ऑफिसर के लिए 44।
  • एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर के लिए 516।
  • राजसभा अधिकारी के लिए 25।
  • लॉ ऑफिसर के लिए 10 ।
  • पर्सनल ऑफिसर के लिए 15 पद ।

उम्र सीमा- उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए।

योग्यता-आईबीपीएस एसओ 2022 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अधिकारियों द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। आईबीपीएस एसओ 2022 नोटिफिकेशन पीडीएफ के अनुसार, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता की जांच करें।

चयन प्रक्रिया- पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन फीस

  • अन्य सभी कैटेगरी के लिए- 850- रुपये (जीएसटी सहित)
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार- 175- रुपये (जीएसटी सहित)

इन बैंकों में होगी भर्ती

आईबीपीएस एसओ की भर्ती बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक में की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews