
AIIMS Delhi Jobs : अगर आप सरकारी नौकरी (Government Job Alert 2023) करने के इच्छुक है और अच्छी सैलरी पाना चाहते है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All Indian Institute of Medical Sciences) ने Junior Resident पदों के लिए भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS Delhi Vacancy 2023) की आधिकारिक वेबसाइट www.aiims.edu पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, इन पदों पर भर्ती के आवेदन की तारीख 11 जून से शुरू होकर अंतिम तारीख 17 जून 2023 तक है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों पर रिक्तियां जारी की गई है। भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
पदों की संख्या – 198 पद
पदों का नाम –
जूनियर रेजिडेंट
योग्यता – इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास MBBS/BDS Degree या इसके सामान उपाधि होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।
चयन प्रक्रिया – इंटरव्यू, में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा।
वेतनमान – इस Govt Job में सैलेरी ₹56,100/- होगी।
