Government Jobs: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने निकाली 232 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें Apply, जानें डीटेल

Government Jobs: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने निकाली 232 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें Apply, जानें डीटेल

Government Jobs: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL Recruitment 2023) ने पीई, पीओ और पीएओ पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in पर जाकर 28 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या

कुल 232 पद रिक्त हैं। पीई के लिए 205 पद रिक्त हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी के लिए 124, कंप्यूटर साइंस के लिए 18, मैकेनिकल के लिए 63 पद रिक्त हैं। फाइनेंस (Probationary Accountants) के लिए 15 और मानव संसाधन (पीओ) के लिए 12 पद रिक्त हैं। वहीं एससी के लिए 34, एसटी के लिए 17, ओबीसी के लिए 62, ईडब्ल्यूएस के लिए 23 और जनरल के लिए 96 पद रिजर्व हैं।

पात्रता

विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की योग्यता भी अलग-अलग है। Probationary इंजीनियर पद पर आवेदन करने के लिए बी.टेक की डिग्री होना अनिवार्य होगा। 18 से 25 वर्ष के कैंडीडेट्स अप्लाइ कर सकते हैं। अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें, जो आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। (PE Official Notification )

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन सीबीटी मोड लिखित परिक्सग, इंटरव्यू, डॉक्यूमेन्ट वेरीफिकेशन और मेडिकल वेरीफिकेशन के आधार पर होगा। नियुक्ति के बाद पे स्केल 12 लाख रुपये का सलाना वेतन मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1180 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एसटी, एससी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी को एप्लीकेशन फीस से मुक्त किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews