Government Jobs: आयकर विभाग में होगी 59 पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता और नियम

Government Jobs: आयकर विभाग में होगी 59 पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता और नियम

Government Jobs: आयकर विभाग गुजरात (Income Tax Department Recruitment) ने खिलाड़ियों (Sportpersons) ने लिए कई पदों भर्ती निकालने वाला है। इनकम टैक्स इन्स्पेक्टर, मल्टी टास्किंग स्टाफ और टैक्स असिस्टेंट के पदों पर कैंडीडेट्स की नियुक्ति होगी। कुल 59 पद रिक्त हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट incometaxgujarat.com पर जाकर 15 अक्टूबर तक आवेदन कर पाएंगे।

पात्रता

टैक्स असिस्टेंट और इनकम टैक्स इन्स्पेक्टर के पद पर ग्रेजुएट पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए दसवीं पास का सर्टिफिकेशन होना अनिवार्य होगा। सभी पदों के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। टैक्स असिस्टेंट और Multi Tasking Staff के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। वहीं इनकम टैक्स इन्स्पेक्टर के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट incometaxgujarat.com पर जाएं।
  • होमपेज पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंत स्पोर्ट्स कोटा भर्ती आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अववेदन पत्र में सारी जानकारी सही-सही भरें।
  • एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म को सबमिट करें।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews