Government Jobs: 10वी-12वीं पास के लिए डाक विभाग में निकली है भर्ती, 81000 तक सैलरी

Hindustan Shipyard Limited

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। 10वीं-12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी (Government Jobs 2021) पाने का सुनहरा मौका है। भारतीय डाक विभाग (India Post Recruitment 2021) ने राजस्थान पोस्टल सर्कल, जयपुर के लिए पोस्ट असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती निकाली है।इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और 6 दिसंबर 2021 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

यह भी पढ़े.. SAHARA ने नहीं किया भुगतान, लोगों का फूटा गुस्सा, एजेंट की दुकान पर जड़ा ताला

नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 22 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी, जिसमें 9 पद पोस्टल असिस्टेंट के लिए, 8 पद पोस्टमैन और 5 पद एमटीएस के शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।खास बात ये है कि यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत निकाली गई है।वहीं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है।

India Post Recruitment 2021 Details

कुल पद– 22

पदों का विवरण-

पोस्टल असिस्टेंट / सॉर्टिंग असिस्टेंट – 9
पोस्टमैन – 8
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) – 5

आयु सीमा-आयु सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष है, ऐसे में स्पोर्ट्स कोटा धारक जल्द से जल्द इस परीक्षा के लिए आवेदन कर लें।सरकारी नियमों के अनुसार ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल और एससी / एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं‌।

योग्यता-

MTS- 10वीं पास और स्थानीय भाषा की जानकारी ।
पोस्टमैन- 12वीं पास और हिंदी 10वीं तक पढ़ा होना चाहिए।स्थानीय भाषा की जानकारी ।बेसिक कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट ।
सॉर्टिंग असिस्टेंट- उम्मीदवार का 12वीं पास होना चाहिए।

सैलरी-

  • पोस्टल/सॉर्टिंग असिस्टेंट पद पर नियुक्त होने के बाद 25500-81100 रुपये प्रति माह (लेवल-4) सैलरी मिलेगी।
  • पोस्टमैन के पद पर सैलरी 21700-69100 रुपये प्रति माह (लेवल-3) है।
  • एमटीएस के पद पर चयनित होने के बाद प्रति माह 18000 से 56900 रुपये प्रति माह (लेवल-1) सैलरी मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन– योग्य उम्मीदवार राजस्थान सर्कल में इन पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 6 दिसंबर 2021 तक भेज सकते हैं। इस तारीख के बाद भेजे गए किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews