Government Jobs: एयरपॉर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया में निकली 342 पदों पर भर्ती, 4 सितंबर तक करें आवेदन

ISRO Recruitment

Government Jobs: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority Of India) ने 342 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 4 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। जूनियर असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट और जूनियर एग्ज़ेक्यूटिव के पोस्ट पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। 66 पद जूनियर एग्ज़ेक्यूटिव (फाइनेन्स), 237 पद जूनियर एग्ज़ेक्यूटिव (कॉमन कैडर), 9 पद जूनियर असिस्टेंट (ऑफिस), 9 पद सीनियर असिस्टेंट (अकाउंटस्), 3 पद जूनियर एग्ज़ेक्यूटिव (फायर सर्विसेस) और 18 पद जूनियर एग्ज़ेक्यूटिव (Law) के लिए रिक्त हैं।

विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए पात्रता भी अलग निर्धारित की गई है। जूनियर असिस्टेंट (ऑफिस) और जूनियर एग्ज़ेक्यूटिव (कॉमन कैडर) के पद के लिए कोई भी स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.aai.in पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें।

उम्मीदवारों का चयन ऑब्जेकटिव टाइप ऑनलाइन परीक्षा के स्कोर के आधार पर होगा। इसमें किसी गलत जवाब पर कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे सबसे ऑफिशियल वेबसाइट www.aai.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र पर सारी जरूरी जानकारियों को दर्ज कर सबमिट करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जानकारी आपके ईमेल और फोन नंबर पर आयेगी।
  • लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज कर एक बार लॉग इन करें और पूरे आवेदन प्रक्रिया को फाइनलाइज़ करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews