Government Job 2023 : युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 3578 पदों पर निकली है भर्ती, 27 अगस्त से पहले करें Apply, जानें पूरी डिटेल्स

epfo recruitment

Government Job /Rajasthan Police Recruitment 2023 : राजस्थान में पुलिस में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। राजस्थान पुलिस ने 3578 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 07 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट Police.rajasthan.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त, 2023 तक है। इसके बाद 28 से 30 अगस्त तक उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म में गलती सुधरने का मौका दिया जाएगा। sso.rajasthan.gov.in और recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाकर भी डिटेल्स ले सकते है।

Rajasthan Police Recruitment 

कुल पद- 3578

आयु सीमा – उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 24 साल रखी गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 2024 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता – बाहरवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। RAC और MBC बटालियन (बैंड सहित ) में कॉन्स्टेबल के पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। पुलिस दूरसंचार कॉन्स्टेबल के लिए फिजिक्स और मैथ्स के साथ साइंस में 12वीं पास होना जरूरी है। कॉन्स्टेबल ड्राइवर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास एक साल पहले का बना ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।

वेतनमान – उम्मीदवार को हर महीने 20,800 से 65,900 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया – राजस्थान में निकली कॉन्स्टेबल की भर्ती में पहली बार रिटन टेस्ट से पहले फिजिकल कराया जाएगा। फिजिकल के बाद रिटन टेस्ट का आयोजन होगा। इसके फिजिकल पास कर चुके पंद्रह गुना उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। इसके बाद डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के बाद मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी।

फिजिकल

  1. पुरुष उम्मीदवार के लिए
  2. लंबाई- 168 सेमी
  3. सीना कम से कम बिना फुलाए – 81 सेमी. फुलाकर 86 सेमी
  4. महिला उम्मीदवार के लिए
  5. लंबाई 152 सेमी
  6. वजन कम से कम 47.5 किग्रा

आवेदन शुल्क – सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपए फीस के रूप में देने होंगे। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांगजन को 400 रुपए फीस देनी होगी।

इन्हें नही मिलेगा मौका -राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के लिए शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और शारीरिक मापदण्डों के साथ-साथ विज्ञापित कुछ विशेष शर्तों को भी पूरा करना होगा। इसमें आवेदक (पुरुष या महिला) की दो अधिस संतान नहीं होनी चाहिए। ऐसे उम्मीदवार अयोग्य माने जाएंगे जिन्होंने विवाह के समय दहेज स्वीकर किया होगा। अधिसूचना के अनुसार ‘दहेज’ शब्द का अर्थ दहेज प्रतिबंध एक्ट, 1961 के अनुसार निर्धारित होगा। अधिक जानकारी के लिए राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 अधिसूचना देखें।

ऐसे करें अप्लाई

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट जाएं।इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  2. पर्सनल डिटेल्स डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।लॉग इन करें और फीस जमा करें।
  3. इसके बाद पुलिस कॉन्स्टेबल 2023 का फॉर्म भरें।
  4. डॉक्युमेंट्स अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड अपने पास रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews