Teacher Recruitment 2023 : शिक्षकों के 26000 पदों पर निकली हैं भर्तियां, आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जानें आयु-पात्रता

teacher recruitment

Teacher Recruitment 2023 : झारखंड में शिक्षक भर्ती का सुनहरा मौका है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने टीजीटी शिक्षक के 26 हजार पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आज मंगलवार से 8 अगस्त 2023 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 सितंबर तक आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर डिटेल्स ले सकते है।

आयु सीमा-योग्यता

नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों को जेटीईटी पास होना जरूरी है।  सीटेट पास को आवेदन की अनुमति नहीं दी गई है। इन पदों के लिए 21 वर्ष से ज्यादा और 40 वर्ष से कम आयु के युवा अप्लाई कर सकते हैं। आयु की गणना 1 अगस्त 2023 से की जाएगी, जबकि अधिकतम उम्र सीमा की गणना एक अगस्त 2019 से की जाएगी। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने इसमें 50 फीसदी सीट पारा शिक्षकों के लिए रिजर्व रखा है।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के माध्यम से होगी। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। एग्जाम सीबीटी मोड में होगा और बहुविकल्पीय प्रकाश के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिस भर्ती के तहत, जो युवा आवेदन करना करना चाहते हैं।

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन फीस 100 रुपये देनी होगी। वहीं झारखंड के एससी व एसटी अभ्यर्थियों के लिए 50 रुपये का देना होगा।

ऐसे करें अप्लाई

  1. जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।होम पेज पर अप्लाई करने के लिंक पर क्लिक करें।
  2. पंजीकरण करें और आवेदन शुरू करें। मांगे गए डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
  3. आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट करें।अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन ऑनलाइन ही करना होगा।
  4. आवेदन से पहले कैंडिडेंट्स जारी भर्ती विज्ञापन को जरूर पढ़ें।
  5. केवल नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा।
  6. अप्लाई करते समय वैध मोबाइल नंबर और मेल आईडी की दर्ज करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews