Teacher Recruitment: 4000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू, 1.51 लाख तक सैलरी, जानें डिटेल्स

teacher NEWS

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट।UPSESSB TGT PGT Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB Recruitment 2022) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पदों के 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 9 जून से शुरू हो चुकी है, इच्छुक उम्मीदवार 3 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं।  आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.pariksha.nic.in पर दर्ज किये जा सकते हैं।

UPSESSB TGT PGT Recruitment 2022:

कुल पद- 4153

पदों का विवरण

  • टीजीटी पुरुष – 3213
  • टीजीटी महिला – 326
  • पोस्ट ग्रेजुएट टीचर- 624
  • PGT पुरुष – 549
  • PGT Fमहिला – 75

कहां कितने पद

  • टीजीटी के 15 विषयों में दोनों वर्गों को जोड़कर सर्वाधिक पद हिन्दी व अंग्रेजी विषयों में हैं।
  • विज्ञान में 540, गणित में 533 शिक्षकों का चयन होगा।
  • पीजीटी के 18 विषयों में सर्वाधिक 85 पद हिन्दी विषय के हैं।
  • अंग्रेजी 557, हिन्दी 557, विज्ञान 540, गणित 533, सामाजिक विज्ञान 383, संस्कृत 291, गृह विज्ञान 179, शारीरिक शिक्षा 170, कला 148, वाणिज्य 38, संगीत गायन 23, कृषि 47, जीव विज्ञान 50, उर्दू 13, संगीत वादन 10 पद हैं।

योग्यता मानदंड

  • TGT- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ ही बी.एड (4 वर्षीय एकीकृत डिग्री के लिए) की डिग्री भी होनी चाहिए।
  • PGT- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा- न्यूनतम आयु 21 वर्ष  होनी चाहिए। उम्र में छूट के लिए साइट पर विजिट करें।

वेतनमान- TGT: रु. 44900- 142000/- (स्तर- 7, ग्रेड पे 4600), PGT: रु. 47600- 151100/- (स्तर-8, ग्रेड पे 4800)

आवेदन शुल्क- जनरल कैटेगरी और ओबीसी के उम्मीदवारों को फीस के रूप में 750 रुपये , एससी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस के रूप में देने होंगे

चयन प्रक्रिया-चयन इस आधार पर किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा – 80 अंक
  • साक्षात्कार – 10 अंक
  • योग्यता और अन्य – 5 अंक

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://upsessb.pariksha.nic.in/Agencies.aspx?uTVe3S4xVOs1PaOekpDaJg पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • इस लिंक https://upsessb.pariksha.nic.in/Agencies.aspx?uTVe3S4 के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं।

इन स्टेप्स को करें फॉलो

स्टेप 1: उम्मीदवारों को अपनी डिटेल्स दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
स्टे‍प 2: अब अपनी लॉगिन डिटेल्स की मदद से अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा।
स्टेसप 3: रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद ‘Validate & Preview’ और फिर ‘Submit application’ पर क्लिक करें।
स्टेप 4: इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा।
स्टेप 5: अपनी फोटो और सिग्नेफचर अपलोड कर फाइनल सब्मिट कर दें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews