सरकारी नौकरी: GPSC ने निकाली 279 पदों पर भर्ती, 16 फरवरी तक भरें फॉर्म

जेपीएससी ने 250 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। परीक्षा की तारीख भी घोषित हो चुकी है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
IIM Indore Recruitment 2026

गुजरात पब्लिक सर्विस कमीशन ने अस्सिटेंट इंजीनियर, टाउन प्लानर, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत कई पदों पर भर्ती (GPSC Recruitment 2026) निकाली है।  जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://gpsc.gujarat.gov.in/ या https://gpsc-ojas.gujarat.gov.in/ पर जाकर 16 फरवरी 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी अधिकारी सूचना में उपलब्ध है। इसलिए आवेदन से पहले उम्मीदवारों को इसे पढ़ने की सलाह दी जाती है।

फॉर्म भरने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क के साथ पोस्टल या सर्विस चार्ज का भुगतान करना होगा।  एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। पेमेंट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में स्वीकार किया जाएगा।   पोस्ट ऑफिस चालान के जरिए उम्मीदवार 17 फरवरी 2026 तक फीस का भुगतान कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या

  • रिक्त पदों की संख्या 279 है। वैकेंसी को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात, नवरचित महानगरपालिका और अन्य विभागों में विभाजित किया गया है। GWSSB में साइंटिफिक ऑफीसर (पीडबल्यूडी स्पेशल) के लिए एक और डिप्टी मैनेजर एडमिन (पीडबल्यूडी स्पेशल) के लिए एक पद खाली हैं। जीबी विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के लिए 51 पद खाली हैं।
  • स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ गुजरात में असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए तीन, डेप्युटी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) के लिए तीन, डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए 3, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के लिए 8, असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए एक और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के लिए पाँच पद खाली हैं।
  • नवरचित नगर पालिका में मेडिकल ऑफीसर ऑफ हेल्थ के लिए 9, एडीशनल सिटी इंजीनियर (सिविल) के लिए 8, टाउन प्लानर के लिए 7, मेडिकल ऑफिसर के लिए 17, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के लिए 49, असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए 19, असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) के लिए 19, डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) के लिए 26, डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए 9, डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (मैकेनिकल) के लिए 9, सैनिटेशन ऑफिसर के लिए 11, वेटरिनरी ऑफिसर के लिए 9 और जूनियर टाउन प्लानर के लिए 10 पद खाली हैं।

कौन भर सकता है फॉर्म?

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पोस्ट पर निर्भर करेगी। बीटेक/बीई (सिविल/ इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल), एमबीबीएस या समकक्ष डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं आयु सीमा 16 फरवरी 2026 के आधार पर तय की जाएगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

ऐसे होगा चयन 

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित होगी। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं। मुख्य परीक्षा केवल क्लास-1 और क्लास-2 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा की तारीख 24 अप्रैल 2026 है। इंटरव्यू सभी पदों के लिए आयोजित किया जाएगा। जिसकी तारीख जल्द ही घोषित होगी।

यहाँ देखें नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews