DU के इस कॉलेज में नौकरी करने का शानदार अवसर, जानिए कैसे कर सकते हैं इसके लिए आवेदन, पढ़ें यह खबर

क्या आप भी दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (UCMS) में नौकरी करने का युवाओं के पास शानदार मौका है। यह जानिए इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं।
DU के इस कॉलेज में नौकरी करने का शानदार अवसर, जानिए कैसे कर सकते हैं इसके लिए आवेदन, पढ़ें यह खबर

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (UCMS) द्वारा जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। दरअसल योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2024 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 29 पदों पर नियुक्ति की जानी है।

इसके साथ ही जानकारी दे दें कि इसमें चयनित उम्मीदवारों को ₹60,000 से अधिक का आकर्षक वेतन प्राप्त हो सकता है। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय के इस प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह एक शानदार अवसर है। ऐसे में यदि कोई उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहता है तो वह आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकता हैं।

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

दरअसल यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (UCMS) ने जूनियर असिस्टेंट (ग्रुप C – मिनिस्ट्रियल) के 29 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार 19 सितंबर 2024 से आवेदन कर सकते हैं और इसकी अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2024 रखी गई है। वहीं बता दें कि आवेदन केवल UCMS की आधिकारिक वेबसाइट (ucms.ac.in) पर जाकर ऑनलाइन ही भरे जा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके साथ ही उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित सभी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जानिए कितना लगेगा आवेदन शुल्क

वही अगर हम आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य (GEN), ओबीसी (OBC), और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹500 का शुल्क निर्धारित किया जा चुका है। जबकि, एससी (SC), एसटी (ST), पीडब्ल्यूबीडी (PwBD), और महिला अभ्यर्थियों से इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

जानिए योग्यता

इसके साथ ही आपको जानकारी दे दें कि इन पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है और इसके साथ ही टाइपिंग में दक्षता भी जरूरी है। वहीं आवेदन करने के लिए जरूरी आयु सीमा 18 से 27 वर्ष रखी गई है, जबकि एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष, और पीडब्ल्यूबीडी को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews