GSPESC Recruitment 2026: 11,000 विद्या सहायक के पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल से भरे जाएंगे फॉर्म, देखें नोटिफिकेशन

Gujarat primary teacher recruitment 2026: गुजरात में सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से 5वीं तक पढ़ाने के लिए प्राइमरी शिक्षकों के 11000 पदों पर भर्ती निकली गई है। भर्ती गुजरात के जिला और नगर प्राथमिक शिक्षा समितियों के तहत ऑनलाइन होगी।
Teacher recruitment 2025

गुजरात में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति ने 1 अप्रैल 2026 को सरकारी स्कूलों में विद्या सहायक (प्राथमिक शिक्षकों) की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 24 अप्रैल 2026 तक dpegujarat.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

GSPESC Recruitment Details 2026:

संगठन का नाम: गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति

पद का नाम: विद्या सहायक (कक्षा 1-5, गुजराती माध्यम)

कुल पद: 11,000 (5,000 पद 2025 के लंबित और 6,000 नए स्वीकृत)

योग्यता: D.El.Ed. (PTC) या समकक्ष डिग्री अनिवार्य है। जो छात्र वर्तमान में D.El.Ed. के अंतिम वर्ष में हैं और TET-1 पास कर चुके हैं, वे भी “सशर्त” (Conditional) आवेदन कर सकते हैं। 4% पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। जो पद पहले भर्ती अभियान में नहीं भर पाए थे, उन्हें अब दूसरे अवसर के तहत भरा जाएगा।

​चयन प्रक्रिया: मेरिट के आधार पर होगा। मेरिट लिस्ट बनने के बाद जिला आवंटन आपकी प्राथमिकता और उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।

​कार्यक्षेत्र: गुजरात के विभिन्न जिला और नगर शिक्षा समितियों के तहत सरकारी प्राथमिक स्कूल।

​महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • ​नोटिफिकेशन की तारीख: 1 अप्रैल, 2026
  • ​ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 अप्रैल, 2026 (दोपहर 12:00 बजे से)
  • ​आवेदन की अंतिम तिथि: 24 अप्रैल, 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक)
  • ​हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 24 अप्रैल, 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

GSPESC Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews