High Court Recruitment 2024: गुजरात हाई कोर्ट में 260 पदों पर निकली है भर्ती, ऐसे करें अप्लाई, जानें आयु सीमा और पात्रता

High Court Recruitment 2024: गुजरात हाई कोर्ट में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।
drdo recruitment 2026

High Court Recruitment 2024: गुजरात हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर और ट्रांसलेटर जैसे पदों के लिए भर्ती निकली है। जारी नोटिफिकेशन में बताया गया कि ट्रांसलेटर के पद के लिए 16 और स्टेनोग्राफर के 244 पदों के लिए भर्ती निकली है। जो भी उम्मीवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते है जो इसकी आधिकारिक वेबसाइट hcojas.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 मई है। आइए जानते है इससे जुड़ी और भी जानकारी।

शैक्षणिक योग्यता

गुजरात हाईकोर्ट द्वारा निकाली गई भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है। वहीं ट्रांसलेटर के पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ बेसिक कंप्यूटर नॉलेज का सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। जबकि, स्टेनोग्राफर पद के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ ग्रेड II के लिए इंग्लिश शॉर्ट हैंड स्पीड 120 शब्द प्रति मिनट वहीं, ग्रेड III के लिए 100 शब्द प्रति मिनट शॉर्ट हैंड स्पीड होना चाहिए ।

क्या है आयु सीमा?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 35 साल होनी चाहिए। वहीं SC, ST, SEBC, EWS कैटेगरी और महिलाओं को आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी। स्टेनोग्राफर पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 21 साल और अधिक से अधिक 35 साल निर्धारित है। वहीं, इसका सिलेक्शन प्रोसेस रिटन एग्जाम के आधार पर होगा।

कितनी है सैलरी?

स्टेनोग्राफर ग्रेड II के लिए 4,900-1,42,400 रुपए प्रतिमाह
स्टेनोग्राफर ग्रेड III के लिए 39,900- 1,26,600 रुपए प्रतिमाह
ट्रांसलेटर के लिए 35,400-1,12,400 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hc-ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर मौजूद High Court Bharti 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां पर मांगे गए सभी डिटेल्स फॉर्म में भर दें।
  • डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें।
  • आवेदन फीस का भुगतान करके फॉर्म जमा कर दें।
  • भरे गए फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews