High Court Recruitment 2024 : यहां 245 पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 1 लाख पार, 26 मई से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

गुजरात हाईकोर्ट भर्ती के लिए एससी, एसटी, ओबीसी (एसईबीसी), ईडब्ल्यूएस, पीएच, भूतपूर्व सैनिक के लिए 750 रुपए और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपए निर्धारित किए गए है।
AIIMS jobs 2026

Gujarat High Court Recruitment 2024 : गुजरात हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर ग्रेड I और II पदों के लिए 245 वैकेंसी निकली हैं। आवेदन की प्रक्रिया 6 मई से शुरू हो गई है । इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 मई से पहले ऑफिशियल वेबसाइट hc-ojas.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Gujarat High Court Recruitment 2024 

कुल पद- 245

पदों क विवरण

  • अंग्रेजी स्टेनो. ग्रेड-II (कक्षा-II) 122
  • अंग्रेजी स्टेनो. ग्रेड-III (कक्षा-III) 122
  • औद्योगिक एवं श्रम न्यायालय
  • अंग्रेजी स्टेनो. ग्रेड-II (कक्षा-II) 01

आयु सीमा-इंग्लिश स्टेनोग्राफर ग्रेड- II (कक्षा-II): 21 से 40 वर्ष। इंग्लिश स्टेनोग्राफर ग्रेड – III (कक्षा-III): 21 से 35 वर्ष

योग्यता- अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है।इंग्लिश स्टेनोग्राफर ग्रेड- II (कक्षा-II): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता।इंग्लिश शॉर्टहैंड में स्पीड 120 शब्द प्रति मिनट, कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज। अंग्रेजी, गुजराती और हिंदी भाषा का नॉलेज। इंग्लिश स्टेनोग्राफर ग्रेड – III (कक्षा-III): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता।इंग्लिश शॉर्टहैंड में स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट, कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज।अंग्रेजी, गुजराती और हिंदी भाषा का नॉलेज।

आवेदन शुल्क –एससी, एसटी, ओबीसी (एसईबीसी), ईडब्ल्यूएस, पीएच, भूतपूर्व सैनिक के लिए 750 रुपए और अन्य सभी के लिए 1500 रुपए निर्धारित किए गए है।

वेतनमान- इंग्लिश स्टेनोग्राफर ग्रेड- II : 44,900- 1,42,400 रुपए प्रतिमाह। इंग्लिश स्टेनोग्राफर ग्रेड – III (कक्षा-III) : 39,900- 1,26,600 रुपए प्रतिमाह

चयन प्रक्रिया-

  • एलिमिनेशन टेस्ट [100 अंक]
  • आशुलिपि / कौशल परीक्षण [70 अंक]
  • मौखिक साक्षात्कार (मौखिक साक्षात्कार) [30 अंक]
  • दस्तावेज़ सत्यापन

आवश्यक दस्तावेज

  • सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • उम्मीदवार का आधार कार्ड
  • उम्मीदवार का पैन कार्ड
  • पासपोर्ट के आकार की तस्वीर
  • हस्ताक्षर
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी, आदि।

परीक्षा पैटर्न

  • एलिमिनेशन टेस्ट (ऑब्जेक्टिव टाइप – एमसीक्यू) : 100 अंक
  • शॉर्टहैंड/ स्किल टेस्ट : 70 अंक
  • इंटरव्यू : 30 अंक

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट hc-ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
  • ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • शैक्षिक और पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें।
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करें। आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।

https://hc-ojas.gujarat.gov.in/AdvtDetailFiles/999_999_2024_5_4_189.pdf

https://hc-ojas.gujarat.gov.in/AdvtList.aspx?type=curr

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews