High Court Recruitment 2024 : यहां 410 पदों पर निकली है भर्ती, बुधवार से आवेदन, 80 हजार से ज्यादा सैलरी, जानें आयु पात्रता और डिटेल्स

high court recruitment

Jharkhand High Court Recruitment 2024 : झारखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है। झारखंड हाईकोर्ट में असिस्टेंट/क्लर्क के 400 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया 6 मई तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार झारखंड हाईकोर्ट की वेबसाइट https://jharkhandhighcourt.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते है।

Jharkhand High Court Recruitment 2024

कुल पद- 410

पदों का विवरण- अनरिजर्व श्रेणी के लिए 130 पद, एससी के लिए 58 पद, एसटी के लिए 143 पद, बीसी 1 के लिए 38 पद, बीसी 2 के लिए 14 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 27 पद आरक्षित हैं।

आयु सीमा- उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2024 को कम से कम 21 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या इसके समक्ष डिग्री ली होनी चाहिए। कंप्यूटर पर काम करने की जानकारी होनी चाहिए। कंप्यूटर अप्लीकेशन का बेसिक कोर्स किया होना जरूरी है। कंप्यूटर पर कम से कम 20 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड भी होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क-

  • अनरिजर्व, बीसी 1, बीसी 2 और ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए
  • एससी, एसटी : 125 रुपए
  • पीडब्ल्यूडी : नि:शुल्क

वेतनमान- असिस्टेंट/क्लर्क के पद पर सेलेक्ट होने के बाद 7th PRC में पे मैट्रिक्स लेवल-4 के तहत 25500 – 81100 के अनुसार सैलरी मिलेगी।

 आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट jharkhandhighcourt.nic.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर भर्ती सेक्शन पर क्लिक करेंगे।
  • इसके बाद असिस्टेंट/ क्लर्क भर्ती 2024″ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब फॉर्म भरने के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करने की जरूरत होगी।
  • आपको अपने आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई फोटो कॉपी अपलोड करनी होगी।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews