High Court Recruitment 2022: हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के 721 पदों पर भर्तियां, जल्द करें Apply

AIIMS JOB VACANCY

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। HC Stenographer Recruitment 2022:अगर हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर  की नौकरी पाना चाहते है तो यह खबर आपके काम की है। तेलंगाना और पटना हाईकोर्ट (Telangana/Patna High Court Recruitment 2022) ने  721 स्टेनोग्राफर के खाली पदों पर भर्ती निकली है।

यह भी पढ़े.. MP Government Jobs 2022: 445 अलग अलग पदों पर निकली भर्ती, ये है आयु-पात्रता, जल्द करें आवेदन

इसमें पटना हाईकोर्ट ने 129 स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकाली है । इन पदों लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन करने योग्य है, लेकिन उम्मीदवार को इंग्लिश और हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए। । इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसकी लास्ट डेट 29 मार्च है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, फिटमेंट फैक्टर पर आई ताजा अपडेट, जल्द बढ़ेगी बेसिक सैलरी!

वही तेलंगाना हाईकोर्ट (Telangana High Court) ने 592 स्टेनोग्राफर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए अधिसूचना (Notification) जारी की है। इसका आखरी तारीख 4 अप्रैल है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) tshc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Patna High Court Recruitment 2022

कुल पद-129

पदों का विवरण –
जनरल कैटेगरी- 55 सीट
बीसी- 15 सीट
ईडब्ल्यूएस – 13 सीट
ईबीसी- 23 सीट
एससी- 21 सीट
एसटी-2 सीट

आयु सीमा – आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 से 37 वर्ष होनी चाहिए।सरकारी नियमों के अनसुसार, आरक्षित वर्ग के लिए छूट दी गई है।  अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 साल और अनुसूचित जाति और जनजाति को 5 साल की छूट दी गई है। वहीं महिला उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए।अधिक जानकारी के लिए साइट पर विजिट करें।

वेतनमान –स्‍टेनोग्राफर के पद पर चुने जाने वाले उम्मीदवार को ग्रुप सी के लेवेल 4 का 25500 से 81100 तक का वेतन मिलेगा।

योग्यता – स्‍टेनोग्राफर के पदों पर के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास। इंग्लिश शॉर्ट हैंड और इंग्लिश टाइपिंग का सर्टिफिकेट।  इंग्लिश शॉर्ट हैंड में 80 वर्ड पर मिनट और इंग्लिश टाइपिंग में 40 वर्ड पर मिनट लिखने की स्पीड।

आवेदन शुल्क –आरक्षित श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा। वहीं सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष और ईडबल्यूएस उम्मीदवारों को 1000 रुपये देना होगा। वहीं परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 29 मार्च 2022
  • फीस पेमेंट की आखिरी तारीख- 31 मार्च 2022
  • परीक्षा की तारीख-अभी तय नहीं

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं।होम पेज पर RECRUITMENTS पर क्लिक करें।
  •  इसके बाद स्टेनोग्राफर पोस्ट की लिंक पर जाएं।अब नए पेज पर उम्मीदवार लॉगइन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।इसके बाद अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन प्रक्रिया होने के बाद इसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख ले।

Telangana High Court Recruitment 2022

कुल पद-592

पदों का विवरण-

  • जूनियर असिस्‍टेंट – 173 पद
  • टाइपिस्ट – 104 पद
  • कॉपीस्ट – 72 पद
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 – 64 पद
  • प्रोसेस सर्वर – 63 पद
  • परीक्षक – 43 पद
  • फील्ड असिस्टेंट – 39 पद
  • रिकॉर्ड असिस्‍टेंट – 34 पद

शैक्षिक योग्यता- आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (Graduation) ।

आयु सीमा- आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से 34 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अधिकतम उम्र की सीमा में SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क- आवेदन करने के इच्छुक सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा,  जबकि एससी व एसटी वर्ग के लिए 400 रुपये का शुल्क देना होगा।

चयन प्रक्रिया-उम्मीदवारों का चयन सीबीटी (CBT) परीक्षा के द्वारा किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तारीख – 3 मार्च 2022।
  • आवेदन की अंतिम तारीख – 4 अप्रैल 2022।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews