High Court Vacancy: हाई कोर्ट में निकली बंपर भर्ती, स्टेनोग्राफर-Typist के 648 पद रिक्त, ग्रेजुएट करें आवेदन

high court recruitment

High Court Vacancy: यदि आपकी टायपिंग स्पीड अच्छी है तो झारखंड हाई कोर्ट आपके लिए नौकरी का बेहतरीन अवसर लेकर आया है। टायपिस्ट और स्टेनोग्राफर के 648 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। इंग्लिश स्टेनोग्राफर (सिविल कोर्ट) के 397, इंग्लिश स्टेनोग्राफर (Judicial Academy) के 2, सिविल कोर्ट टायपिस्ट के 218, कोर्ट रीडर-कम-डिपॉजिशन राइटर के 14 और कॉपीस्ट (सिविल कोर्ट) के 17 पद पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2024 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च तक आवेदन कर पाएंगे।

योग्यता और आयु सीमा

किसी भी विषय में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। स्टेनोग्राफर पद के लिए स्टेनोग्राफी स्पीड 80 wpm और टायपिंग स्पीड 40 wpm होनी चाहिए। टायपिस्ट के लिए इंग्लिश टायपिंग स्पीड 40 wpm और हिन्दी टायपिंग स्पीड 30 wpm होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। नियुक्ति के बाद स्टेनोग्राफर/टायपिस्ट को 25500 रुपये से लेकर 81,110 रुपये वेतन मिलेगा। डिपॉजिशन राइटर को 19990 रुपये से लेकर 63200 रुपये की सैलरी मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस, बी.सी-1, बी.सी-2 कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी और एसटी उम्मीदवारों को 125 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jharkhandhighcourt.nic.in पर जाएं। आवेदन के लिंक पर क्लिक करें। फॉर्म को सही से भरें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकालकर रख लें। कैंडीडेट्स को अधिसूचना पढ़ने के बाद आवेदन करने की सलाह दी जाती है।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews