हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निकली है 209 पदों पर भर्ती, 2 जून तक करें आवेदन, जानें आयु पात्रता डिटेल्स

इस भर्ती में अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तय की गई है। छूट का भी प्रावधान है।चयन रिटन या ट्रेड टेस्ट के बेसिस पर मेरिट लिस्ट तैयार कर किया जाएगा।
government job 2026

HCL Recruitment 2025: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एचसीएल ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन की प्रक्रिया 19 मई से शुरू होगी।

योग्य उम्मीदवार एचसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट hindustancopper.com पर जाकर 2 जून तक आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती के माध्यम से 209 पदों को भरा जाएगा।

HCL Recruitment 2025

कुल पद: 209

पद का नाम: ट्रेड अपरेंटिस, तकनीशियन अपरेंटिस, ग्रेजुएट अपरेंटिस

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष। एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष। ओबीसी (एनसीएल)- 3 वर्ष छूट।

योग्यता: शिक्षा आईटीआई / डिप्लोमा / डिग्री (इंजीनियरिंग / गैर-इंजीनियरिंग)

  • ट्रेड अप्रेंटिस: इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर या अन्य संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट।
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस: मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस: माइनिंग, मेटलर्जी, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक/बी.एससी.

चयन प्रक्रिया: आईटीआई अंकों और मैट्रिकुलेशन अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा।

वेतन : अलग अलग पदों के लिए 8,000 से 12,000 प्रति माह निर्धारित किया गया है।इसमें ट्रेड अपरेंटिस शिक्षा को 8,000 – 9,000, टेक्नीशियन अपरेंटिस शिक्षा को 10,000 – 11,000 और स्नातक अपरेंटिस शिक्षा को 12,000 मिलेगा।

कैसे करें आवेदन

  • आधिकारिक एचसीएल वेबसाइट या अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाएँ।
  • “अपरेंटिस भर्ती 2025” पर क्लिक करें और रजिस्टर करें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षिक और संपर्क विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
  • स्कैन किए गए दस्तावेज़ (प्रमाणपत्र, फोटो, हस्ताक्षर) अपलोड करें।
  • फ़ॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टि रसीद डाउनलोड करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews