HPSC Recruitment: असिस्टेंट प्रोफेसर के 2 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की अंतिम तिथि

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। बंपर पदों पर निकाली इस भर्ती के लिए 27 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।
HPSC Recruitment

HPSC Recruitment: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से कॉलेज प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकाली गई है। विभिन्न विषयों के के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी। 7 अगस्त से भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। ये भर्ती 2424 पदों पर की जाएगी।

जो उम्मीदवार प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के इच्छुक हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in एप्लीकेशन जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2024 रखी गई है।

योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी और संस्थान से 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। मैट्रिक लेवल पर हिंदी और संस्कृत विषय होना अनिवार्य है। इसके अलावा UGC NET, SET और SLET जैसी परीक्षाएं क्वालीफाई करना जरूरी है।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से कम और 42 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए शुल्क देना होगा। हरियाणा राज्य के आरक्षित और महिला उम्मीदवारों से 250 रुपए लिए जाएंगे। पीएच वर्ग के उम्मीदवार भारती के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा निकाले गए इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • यहां अप्लाई ऑनलाइन में जाकर भर्ती की लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक कर, मांगी गई जानकारी भरकर अपना पंजीकरण करें।
  • पंजीकरण पूरा होने के बाद अन्य जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आखिर में आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews