HTET 2025 परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पात्रता और एप्लीकेशन फीस

हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 का नोटिफिकेशन सामने आ चुका है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। 24 दिसंबर से आवेदन शुरू हुए हैं जो 4 जनवरी तक चलेंगे। संशोधन की तिथि 4 से 5 जनवरी तक रखी गई और एग्जाम डेट जल्द घोषित होगी।
HTET 2025

बोर्ड का स्कूल एजुकेशन हरियाणा की ओर से हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप भी हरियाणा टीचर भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो अपना आवेदन अधिकारी वेबसाइट के जरिए जमा कर सकते हैं।

अगर आपका भी सपना टीचर बनने का है तो अपना आवेदन जमा करने के लिए आपको bseh.org.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर अपना फार्म जमा करना होगा। फॉर्म को भरने की अंतिम तिथि 4 जनवरी 2026 रखी गई है। चलिए आपको एप्लीकेशन फीस से लेकर पूरी प्रक्रिया की जानकारी दे देते हैं।

योग्यता एवं मापदंड

जो आवेदक हरियाणा TET लेवल 1 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनका 12वीं में काम से कम 50% अंकों से पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा लेवल 2 के लिए डी एल एड या बी एड के साथ स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। जो लोग लेवल 3 के लिए अप्लाई कर रहे हैं उनके पास बीएड के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।

कितनी है फीस

जो लोग जनरल ओबीसी और हरियाणा राज्य के बाहर से है उन्हें सिंगल पेपर के लिए 1000 रुपए और डबल पेपर के लिए 1800 रुपए देने होंगे। तीन पेपर के लिए आवेदन करने वालों को 2400 रुपए जमा करने होंगे। वहीं PH वर्ग को एक पेपर का 500 रुपए दो पेपर का 900 रुपए और तीन पेपर का 1200 रुपए जमा करना होगा।

क्या है प्रोसेस

  • आवेदन जमा करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां जाने के बाद होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन फॉर HTET 2025 की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक कर मांगी गई डिटेल भर अपना पंजीकरण करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें और अन्य जानकारी भर अपना आवेदन पूरा करें।
  • निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद आप भरे हुए फार्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews