HURL Recruitment: यहाँ इंजीनियर-मैनेजर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, 20 मई तक करें अप्लाई, वेतन 2 लाख तक

एचयूआरएल ने कुल 80 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवारों 20 मई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
hurl recruitment 2024

HURL Recruitment: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह खबर काम की साबित हो सकती है। पब्लिक कंपनी हिंदुस्तान उर्वरक एव, रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 80 है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक कैंडीडेट्स 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या

कॉन्ट्रैक्ट बेसिस असिस्टेंट मैनेजर के 7 और ऑफिसर के 3 पद रिक्त हैं। वहीं रेगुलर बेसिस मैनेजर के लिए 18, इंजीनियर के लिए 34 और ऑफिसर के लिए 18 पद खाली है। विभिन्न पदों के लिए पात्रता और वेतन अलग-अलग निर्धारित किया है। भर्ती से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

योग्य और आयु सीमा

इंजीनियरिंग डिग्री/M.Sc डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 12 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं इंजीनियर पद के लिए 2 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 30 वर्ष और अधिकतम 47 वर्ष होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन कंप्युटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी मोड परीक्षा), ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। नियुक्ति के बाद चीफ मैनेजर को 24 लाख रुपए का सलाना सैलरी पैकेज मिलेगा, इस हिसाब से हर महीने 2 लाख रुपए मिलेंगे। मैनेजर को 16 लाख रुपए, ऑफिसर/इंजीनियर को 7 लाख रुपए, असिस्टेंट मैनेजर को 11 लाख रुपए और ऑफिसर (FTC) को 7 ललह रुपए सलाना पैकेज मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hurl.net.in पर जाएं।
  • करियर बटन पर जाकर “Job Opening” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें। दिशानिर्देशों को अच्छे से पढ़ें।
  • आवेदन पत्र लो भरें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन का शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख  लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews