
IBPS Exam Calendar 2025: बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन ने 2025-26 के लिए भर्ती परीक्षाओं की संभावित तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर एक्जाम कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट के साथ ऑफिसर स्केल 1, 2 और 3 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। इसके अलावा पब्लिक सेक्टर बैंक के लिए पीओ/एमटी, एसओ और कस्टमर सर्विस एसोसिएट प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की तारीख भी जारी हो चुकी है। भर्ती परीक्षाओं का डिटेल नोटिफिकेशन वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में आवेदन कर पाएंगे।
आईबीपीएस आरआरबी भर्ती परीक्षाओं की तारीख (IBPS RRB Exam Dates 2025)
- आरआरबी ऑफिस स्केल- 1 का प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई और 2, 3 अगस्त 2025 को होगा वही। वहीं मुख्य परीक्षा 13 सितंबर 2025 को आयोजित होगी।
- ऑफिसर असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त और 6, 7 सितंबर को होगा। मुख्य परीक्षा 9 नवंबर 2025 को होगी।
- ऑफिसर स्केल 2 और 3 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 13 सितंबर 2025 को आयोजित होगी।
कब आयोजित होगी पीओ, एसओ और CSA परीक्षा? (IBPS PSB Exams)
- आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 4, 5 और 10 अक्टूबर को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
- आईबीपीएस एससो पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 और 23 नवंबर को होगा। मुख्य परीक्षा की संभावित तारीख 4 जनवरी 2026 है।
- कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी 2026 को होगा।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

