IBPS PO 14th Mains Admit Card : जारी किया आईबीपीएस ने प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, लिहाजा सभी अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर लें।
admit card

IBPS PO 14th Mains Admit Card : आईबीपीएस भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) मुख्य भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि आईबीपीएस पीओ की मुख्य भर्ती परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने 21 नवंबर को आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में कट-ऑफ अंकों से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं, सिर्फ वो ही मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और मेंस परीक्षा देने के लिए पात्र होंगे।

गौरतलब है कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, लिहाजा सभी अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर लें। साथ ही परीक्षार्थी अपने साथ एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक और डाउनलोड करें।
  • आगे के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर अपने पास कर रख लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews