IBPS PO और SO भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 1 जुलाई से आवेदन शुरू, अगस्त में परीक्षा, जानें डिटेल

आईबीपीएस पीओ और एसओ भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। एप्लिकेशन लिंक भी जल्द एक्टिव होगा। प्रारंभिक परीक्षा अगस्त 2026 में होगी। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
IBPS PO SO Recruitment 2026

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनिंग (PO/MT) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.ibps.in पर जाकर 21 जुलाई 2026 तक आवेदन कर पाएंगे।

डिटेल नोटिफिकेशन जल्द ही अधिकारी वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। साथ ही एप्लिकेशन लिंक भी एक्टिव होगा। अधिसूचना पढ़ने के बाद ही उम्मीदवारों को आवेदन करने की सलाह दी जाती है। इसमें शुल्क, चयन प्रक्रिया, पात्रता समेत वैकेंसी से संबंधित जानकारी मौजूद होगी।

फॉर्म भरने के लिए रिसेंट पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, स्कैन किया गया हस्ताक्षर, लेफ्ट थंब इंप्रेशन, हाथ से लिखा हुआ डिक्लेरेशन, वैलिड ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, शैक्षणिक योग्यता सर्टिफिकेट आईडेंटिटी प्रूफ और कैटिगरी सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी। शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख भी 21 जुलाई 2026 है। उम्मीदवारों को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए पेमेंट की अनुमति होगी।

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर CRP PO/MT- XVI या CRP SPL-XVI अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  4. प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट होगा। इसे सेव कर लें।
  5. इसके बाद लॉगिन करें। आवेदन पत्र को भरें।
  6. जरूरी जानकारी दर्ज करें। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  7. आवेदन पत्र को अच्छे से चेक करें और फाइनल सबमिशन करें।
  8. इसके बाद शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
  9. भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का कंफर्मेशन पेज का पेज डाउनलोड करके जरूर रख लें।

कौन भर सकता है फॉर्म?

आईबीपीएस पीओ और एसओ पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होती है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया 

आईबीपीएस पीओ और एसओ भर्ती चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 29 अगस्त 2026 को किया जाएगा। पीओ प्रीलिम्स 22 या 23 अगस्त 2026 को होगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। पर्सनैलिटी टेस्ट/इंटरव्यू का आयोजन अक्टूबर-नवंबर 2026 में किया जाएगा। प्रोविजनल एलॉटमेंट जनवरी 2027 में जारी होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews