IBPS SO Result 2025: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने जारी किया स्कोरकार्ड, आसान स्टेप्स में करें डाउनलोड

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। संस्थान की तरफ से इनके स्कोरकार्ड जारी कर दिए गए हैं।
IBPS SO Result 2025

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की तरफ से आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इसमें शामिल हुए थे वो ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

अगर आप भी परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों में से एक हैं तो आपको ibps.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालना होगा। मुख्य परीक्षा में कट-ऑफ से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए पात्र होंगे।

कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

  • स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा।
  • यहां होमपेज पर आपको Common Recruitment Process fir recruitment of specialist officer in participating banks की लिंक दिखाई देगी।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर स्कोरकार्ड खुल जाएगा।
  • आखिर में आपको इसका एक प्रिंट निकलकर अपने पास रखना होगा।

कब तक कर सकते हैं चेक

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 14 जनवरी तक उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप भी अभ्यर्थी हैं तो देर न करते हुए समय से पूर्व अपना कार्ड डाउनलोड कर लें।

किन पदों पर होगी भर्ती

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1007 पदों पर भर्ती कर रहा है। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में सफल हुए हैं वो इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इंटरव्यू से संबंधित सारी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews